फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बाइक सवार की मौत, कई घायल

Tue, 02 Jun 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर/इटावा। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


गांव राजपुर निवासी कुलदीप (20) पुत्र रमेश जाटव गांव के ही प्रदीप कुमार पुत्र रामअवतार के साथ मंगलवार की शाम को बाइक पर सवार होकर निकला था। दोनों युवक बसरेहर कस्बा में रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।   

मंगलवार की शाम  पांच बजे क्षेत्रीय बस स्टैंड के पास आगरा की ओर से आ रहे तेजरफ्तार ट्राला ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। घायल को अस्पताल भेजने के साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं क्षेत्रीय लोगों की मदद से पुलिस ने ट्राला को पकड़ लिया।

उधर बकेवर क्षेत्र के उझियानी गांव के पास साइकिल से जा रही अंजना पुत्री महावीर निवासी इद्रावखी  किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई। वहीं बाइक फिसलने से नितिन मिश्रा निवासी कल्पना नगर घायल हो गए।
विज्ञापन


पुराने अस्पताल के पास टेंपो की चपेट में आने से नबी आलम निवासी मुहल्ला भूरा घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें