इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के बसरेहर मार्ग पर गांव दतावली के पास बाइक से जा रहा एक युवक अचानक सांड़ से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट नहीं लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव खेड़ाहेलू निवासी सचिन कुमार (24) पुत्र वेदराम अपनी बाइक से इटावा आया था। गांव लौटते समय दतावली के पास पहुंचा तभी अचानक सड़क पर सांड़ आ गया वह सांड़ से टकराकर सड़क पर जा गिरा। थाना पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना आईटीआई के पास हुई जहां बाइक की चपेट में आने से विजय नगर निवासी मंजू देवी पत्नी विद्यासागर के अलावा जगमोहन पुरा निवासी प्रवेद्र पुत्र जीवाराम घायल हो गया। दूसरी घटना बसेरहर ररोड पर गांव दतावली नहर पुल के पास हुई जहां बाइक के गाय से टकराने से चौबिया के खेड़ाहेलू निवासी बाइक सवार दिलीप पुत्र रमन सिंह व राजेश कुमार पुत्र सदाशिव घायल हो गए।