फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Wed, 17 Jan 2024 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो साथी घायल हो गए। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम गांव ककरैया के रहने वाले जगदीश पुत्र राधेलाल अपने साथी संजीव पुत्र राजाराम के साथ लखना से घर लौट रहा था। करवाखेड़ा में ज्ञान स्थली स्कूल के सामने वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई और संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जगदीश मेडिकल स्टोरों पर दवा की प्लास्टिक की शीशियां देते थे। मृतक के पांच बेटे व दो बेटियां हैं। हादसे की सूचना पर परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें