फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः बाइक सवार पिता-पुत्र को कंटेनर ने मारी टक्कर, पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कानपुर-आगरा हाईवे स्थित जसवंतनगर के कुरसेना के पास सोमवार दोपहर बाइक सवार पिता-पुत्र को कंटेनर ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहा छिटकर दूर जा गिरा, जबकि पिता कंटेनर के पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा के रहने वाले 65 वर्षीय महेंद्र कुमार पांडेय रविवार की सुबह अपने पुत्र कृतार्थ पांडेय के साथ बाइक से पैतृक गांव बिडौरा थाना मीठेपुर जिला मैनपुरी में स्थित अपनी खेतीबाड़ी देखने गए थे। सोमवार दोपहर बाद जब लौट रहे थे तो रास्ते में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के कुरसेना के पास आगरा-कानपुर हाईवे पर खड़े छुट्टा जानवरों से बचने के लिए जैसे ही उन्होंने बाइक की स्पीड धीमी की तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
कंटनेर की टक्कर लगने से बाइक चला रहा कृतार्थ पांडेय बाइक समेत हाईवे की दूसरी ओ तरफ जा गिरा। हालांकि वह सुरक्षित बच गया, लेकिन पिता महेंद्र पांडेय कंटेनर के पहिये के नीचे आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। दुर्घटना होते ही ड्राइवर कंटेनर को छोड़कर मौका पाकर भाग गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्राला को कब्जा में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें