फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली से टकराई बाइक, किशोर की मौत

विज्ञापन
ोटो संख्या 07 हादसे में मृतक गौतम की फ़ाइल फ़ोटो - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के कंधेसी मार्ग पर बाइक सवार किशोर अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में बाइक चला रहे किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। बाइक सवार किशोर हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

नई तहसील भरथना निवासी भुवनेश यादव प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की कार चलाते है। सोमवार सुबह उनका बेटा गौतम (15) बाइक से दोस्त अजय उर्फ बिट्टू (14) के साथ कंधेसी से घर आ रहा था। रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में गौतम की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि उसका दोस्त सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस दोनों को लेकर भरथना सीएचसी पहुंचीं। जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद गौतम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फोटो संख्या 08 भरथना सीएचसी में मौजूद परिवारीजन- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें