फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइक स्कूली मैजिक में घुसी, छात्रा समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। भरथना-बिधूना मार्ग पर गुरुवार दोपहर बेकाबू बाइक स्कूल मैजिक में जा घुसी। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया जबकि मैजिक में सवार एक छात्रा भी चोटिल हो गई है।
विज्ञापन

पड़ियापुर गांव के पास बनामई मोड़ पर गुरुवार की दोपहर स्कूल मैजिक व बाइक में टक्कर हो गई। बताया गया कि स्कूल मैजिक के मुड़ते ही भरथना की तरफ तेज रफ्तार आ रहा बाइक चालक अनियंत्रित होकर मैजिक गाड़ी से टकरा गया। हादसे में घायल बाइक चालक चंदन (20) निवासी गांव गंसरा घायल हो गया जबकि मैजिक गाड़ी में बैठी कक्षा सात की छात्रा सृष्टि पुत्री संजीव कुमार निवासी नगला मोहन भरथना चोटिल हो गई।
हादसे में दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक चंदन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं छात्रा को मरहम पट्टी के बाद परिजनों के साथ वापस घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें