फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: भरथना स्टेशन का प्लेटफार्म एलईडी से जगमगाया

Sat, 25 Apr 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 के पश्चिमी छोर पर लंबे समय से चल रही प्रकाश व्यवस्था की समस्या को रेलवे ने दूर कर दिया है। इसको लेकर एक अप्रेल को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन ने रेलवे के अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया था। रेलवे ने प्लेटफार्म पर दो बिजली के खंभे लगवाकर एलईडी लाइटें लगवाकर यात्रियों को राहत दी है।
विज्ञापन

भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के इस हिस्से में रात के समय अंधेरा रहने से यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यही नहीं कई बार यात्री गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इस समस्या को लेकर ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों ने स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की थी। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के संज्ञान में आने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर 3/4 के पश्चिमी छोर पर दो नए पोल लगाकर प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराया गया है। प्लेटफार्म पर लाइटें लगने से यात्रियों को अब आने जाने में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें