फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 6.78 करोड़ से होगा भरथना क्षेत्र का विकास

Mon, 23 Nov 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना कस्बे में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में तीन महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पेयजल संकट से राहत, जलनिकासी की समस्या दूर करने और पुराने पोखर के संरक्षण एवं सुंदरीकरण के लिए करीब 6.78 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। इन प्रस्तावों के आगे बढ़ने से कस्बे के विकास को नई उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

विधायक राघवेंद्र गौतम ने इन योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए शासन स्तर पर पैरवी की है। प्रस्तावों के मुताबिक, नगरीय पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। वहीं, जलभराव और जलनिकासी की समस्या से निपटने के लिए नाला निर्माण पर तीन करोड़ 80 लाख 20 हजार रुपये प्रस्तावित हैं।
इसके अलावा पोखर के सुंदरीकरण और संरक्षण के लिए 98 लाख रुपये का प्रस्ताव शामिल किया गया है।योजनाओं का उद्देश्य कस्बे में पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना और जलस्रोतों का संरक्षण करना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें