फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शिकायतें निपटाने में भरथना सबसे आगे

Fri, 08 Mar 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 01::::तहसीलदार राजकुमार सिंह।
विज्ञापन


फरवरी में आईं 75 शिकायतों के 100 फीसदी निस्तारण पर मिला पहला स्थान


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा (बकेवर)। भरथना तहसील को पूरे प्रदेश में फरवरी माह में आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण करने में पहली रैंक मिली है। भरथना तहसील को 90 पूर्णांक में से पूरे 90 प्राप्तांक प्राप्त हुए हैं। फरवरी में 75 में 75 शिकायतों का समाधान करने पर यह उपलब्धि हासिल हुई है।

तहसीलदार राजकुमार सिंह ने बताया कि फरवरी में 75 शिकायतों में 100 प्रतिशत निस्तारण किया गया। मूल्यांकन में 90 में से 90 अंक मिले। जनवरी में 86 शिकायतों में 68 प्रतिशत निस्तारण हुआ था। जनवरी में 286 वीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार राजकुमार सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, कानूनगो जितेंद्र यादव व लेखपालों की टीम ने शिकायतों का निस्तारण किया। भरथना तहसील जनपद की सबसे बड़ी तहसील है। तहसीलदार राजकुमार सिंह ने कहा कि यह सभी नायब तहसीलदार कानूनगो व लेखपालों के सहयोग से हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें