पुलिस दो ऑटो चालकों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
उदी। ऑटो बदलने के दौरान एक महिला का बैग गायब हो गया। बैग में दो लाख के जेवर व पांच हजार की नकदी बताई गई है। पुलिस दो ऑटो चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मुरैना के श्यामपुर खुर्द गांव निवासी किशन सिंह तोमर पत्नी मंजू के साथ कानपुर रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार को वह गांव लौट रहे थे। इटावा पहुंचने के बाद वह एक ऑटो से उदी मोड़ पर आए। ऑटो चालक ने फूप जाने में असमर्थता जताते हुए एक अन्य ऑटो में बैठने के लिए कहा। जहां से दोनों को उपरोक्त ऑटो चालक ने दूसरे ऑटो में बिठा दिया गया।
फूप पहुंचने पर बैग गायब होने का पता चला। पत्नी ने बताया कि बैग में सोने का हार, चेन, ब्रजबाला व एक अंगूठी के अलावा करीब पांच हजार रुपये सहित दो लाख से अधिक के जेवर थे। थाना प्रभारी गणेश शंकर ने बताया कि दो ऑटो चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।