फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पुल के नीचे पहुंचा भरथना बस स्टैंड, फिर लगेगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लगभग डेढ़ साल पहले जाम का कारण बना भरथना बस स्टैंड फिर गुरु तेग बहादुर पुल के नीचे शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में फिर एक बार शहर में जाम की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। हालांकि जिम्मेदारों का दावा है कि इस बार ऐसी स्थिति नहीं होगी। यदि ऐसा हुआ तो फिर स्टैंड को शहर से बाहर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर लगभग डेढ़ साल पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर और निजी स्टैंडों को बाहर करके शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने का प्रयास किया गया था। तत्कालीन डीएम श्रुति सिंह ने शहर में संचालित भरथना बस स्टैंड को गुरु तेग बहादुर पुल के नीचे से और ग्वालियर बस स्टैंड को सिंचाई विभाग के पास से हटवाकर शहर से बाहर शिफ्ट करा दिया था। करीब डेढ़ साल से भरथना बस स्टैंड अशोक नगर की बगिया में संचालित हो रहा था। इसका ठेका न होने की वजह से वहां अव्यवस्थाएं थीं। अब इसका ठेका करने के साथ ही प्रशासन की ओर से स्टैंड को फिर शहर के बीच गुरु तेग बहादुर पुल के नीचे पहुंचा दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर जाम की समस्या उत्पन्न होने की आशंका बढ़ गई है।




रोडवेज बस स्टैंड को बाहर करने की योजना तो निजी स्टैंड क्यों लाया जा रहा शहर में
शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हाल ही में यातायात प्रभारी की ओर से रोडवेज बस स्टैंड को बाहर शिफ्ट करने का प्लान दिया गया है। वहीं आंबेडकर चौराहे से स्टेशन वाली रोड बंद होने के बाद से ईदगाह रोड पर जाम की समस्या होने की वजह से आगरा और दिल्ली की ओर जाने वाली बसों को इस रूट पर आने की रोक दिया गया है। ऐसे में अब गुरु तेग बहादुर पुल के बीच बस स्टैंड वापस लाना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि जिम्मेदारों का दावा है कि भरथना जाने वाली निजी बस संचालकों को हिदायत दी गई है कि बसें स्टैंड से निकलकर सीधे पुल के पास आएंगी। ऐसे में मालगोदाम रोड पर जाम लगने की आशंका नहीं है।
विज्ञापन





कुल 36 बसें हो रही हैं संचालित

भरथना-बिधूना को जाने के लिए निजी बस स्टैंड से दिनभर में कुल 36 बसें रवाना होती हैं। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक बसों का संचालन होता है। हर 20 से 25 मिनट पर स्टैंड से बस रवाना होती हैं। ऐसे में यदि बसें सड़कों पर खड़ी होने लगीं तो जाम लग सकता है।



शिकायत पर ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड भी किया शिफ्ट
गुरु तेग बहादुर पुल के नीचे और आसपास पड़ी सरकारी जमीन पर अस्थाई रूप से कब्जे की प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर प्रशासन ने मालगोदाम रोड पर बने टेंपो स्टैंड को पुराने बस स्टैंड वाली रोड पर पुल के नीचे शिफ्ट कराने का आदेश दिया है। नगर पालिका जल्द टेंपो स्टैंड को यहीं से संचालित कराएगा।









जाम की समस्या को देखते हुए स्टैंड को बाहर शिफ्ट किया गया था, लेकिन लंबे समय से इसे शहर में ही शिफ्ट करने की मांग चल रही थी। पहले इस स्टैंड के नियंत्रण के लिए कोई ठेका नहीं था। ऐसे में बस चालकों की मनमानी से जाम लगता था, लेकिन अब ठेका करा दिया गया है। ठेका संचालक को हिदायत दी गई है कि यदि उनके स्टैंड की वजह से जाम लगा तो कार्रवाई करते हुए फिर स्टैंड को बाहर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- विक्रम राघव, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें