जंगल के राजा शेर आपस में ही लड़ने लगे
- फोटो : dailymail
लायन सफारी में में शेरों के साथ ही तेंदुआें, हिरन, भालू और काले हिरन रखने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री शम्भू सिंह और प्रमुख सचिव वन संजीव शरन ने गुरुवार को इटावा सफारी पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां निर्माण कार्य कर रही संस्था आवास विकास को निर्देश दिए कि अधूरे कार्य जल्द पूरा किए जाए।
सफारी प्रशासन के साथ बैठक में शेर कुबेर की मौत पर भी मंथन किया गया। सफारी प्रशासन को आगे शेरों की देखरेख में और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान आवीआरआई के डा. एके शर्मा भी मौजूद रहे। ब्रीडिंग सेंटर पर मौजूद डाक्टरों को शेरों की देखरेख के लिए सलाह दी।