फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: मोबाइल फोन के लिए पिता ने रुपये नहीं दिए तो नाराज युवक ने मौत को गले लगाया

Sat, 18 Mar 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
इटावा जिले में मोबाइल फोन के लिए पिता ने रुपये नहीं दिए तो नाराज होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घर से कुछ दूर जंगल में पेड़ से शव लटकता मिला। बढ़पुरा थानाक्षेत्र के ग्राम कामेत निवासी राकेश बाबू मजदूरी करते हैं। उनका बड़ा बेटा अभिषेक (19) शुक्रवार को मोबाइल खरीदने के लिए दो हजार रुपये मांग रहा था। पिता ने पैसा न होने की बात कही तो अभिषेक गुस्से में घर से निकल गया और कुछ दूर जाकर पेड़ पर फंदे से लटक गया। शाम को गांव के ही लोगों ने अभिषेक को फंदे पर लटकता देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने थाना बढ़पुरा को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बढ़पुरा थाना प्रभारी ने बताया कि फोन के लिए युवक ने जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें