फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव निष्पक्षता से कराने में पूरी सतर्कता सावधानी बरतें

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष कराने के लिए आरओ और एआरओ को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी दीन दयाल वर्मा ने कहा कि उनसे कहा कि चुनाव में पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ दायित्वों का निर्वहन करें।
जिला विकास अधिकारी ने कहा कि कोविड 19 के निर्देशों का अनुपालन करें। स्वयं मास्क लगाएं और दूसरों को भी मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें। थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ सैनिटाइज करते रहें।
अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई डीपी वर्मा ने चुनाव में एआरओ के कार्य एवं दायित्वों की बारीकियां समझाईं। डीआईओएस राजू राणा, डीसी मनरेगा शौकत अली ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में नियुक्त सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण तीन अप्रैल को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में होगा। ब्लॉक चकरनगर, जसवंतनगर, सैफई के जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट 11 बजे से, ताखा, बढ़पुरा, बसरेहर के जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण 01 बजे से, भरथना ,महेवा के जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण चार बजे से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें