फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: बदलते मौसम में वायरल और कोल्ड डायरिया से बचें

Sat, 18 Feb 2023 06:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। जाती ठंड लोगों को बीमार कर रही है। दिन में कड़ी धूप और सुबह-शाम की ठंडी हवाएं स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही हैं। सभी को वायरल और कोल्ड डायरिया से बचने की जरूरत है। यह सलाह सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार ने दी।
विज्ञापन

इस समय मौसम के परिवर्तन का असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। वायरल और कोल्ड डायरिया फैलने का डर इस समय सबसे ज्यादा रहता है। सबसे ज्यादा बचाने की जरूरत बच्चों को है। तेज धूप से बचना चाहिए। शाम और रात के समय पड़ने वाली हल्की सर्दी से भी पूरा बचाव रखना चाहिए। यदि किसी को वायरल के लक्षण आए हैं तो ज्यादा दवाइयों के चक्कर में न पड़ें। डॉक्टर की सलाह से पैरासीटामोल और एंटी एलर्जी दवाएं शुरू कर सकते हैं। यदि फिर भी लाभ न मिले तो डॉक्टर की सलाह से किसी एंटीबायोटिक का प्रयोग कर सकते हैं। प्राथमिक तौर पर मरीज पेट की यदि गर्म सिकाई कर लें तो जल्द आराम मिलेगा।
यदि उल्टी दस्त न रुके तो किसी योग्य चिकित्सक की सलाह लें। झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में पड़कर बोतल या ड्रिप न चढ़वाएं। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में वायरल और कोल्ड डायरिया का इलाज उपलब्ध है। मरीज यदि अपने को शीघ्र स्वस्थ न महसूस करें तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आकर अपना इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें