फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से बैट्री की दुकान में लगी आग

Sun, 16 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बैट्री की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास बैट्री की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। तब तक एक लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बल सिंह निवासी रघुवीर प्रसाद पुत्र सूरज प्रसाद की पुराने बस स्टैंड रोड पर विशाल बैट्री नाम से दुकान है। शनिवार शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात को उनकी दुकान में आग लग गई। रविवार सुबह चार बजे कुछ लोग उधर से गुजरे तो दुकान से धुआं उठता देखा। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी दुकान मालिक को दी। रघुवीर ने दुकान का शटर खोला लेकिन आग की लपटें बढ़ने से वह पीछे हट गए। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार ने बताया कि आग लगने से उसका करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें