दिल्ली पब्लिक स्कूल में चले साप्ताहिक समर कैंप का समापन शनिवार को मुख्य अतिथि एसएमजीआई के चेयरमैन विवेक यादव, वाइस चेयरपरसन प्रीति यादव व प्रभात ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने समर कैंप में बच्चों को स्वीमिंग, स्केटिंग, बास्केटबाल आदि सिखाने वाले प्रशिक्षकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित भी किया। बताया गया कि सोमवार की शाम से शुरू होने वाली स्वीमिंग एकेडमी बाहर के स्टूडेंट्स भी प्रवेश ले सकते हैं।
डीपीएस में हफ्ते भर तक समर कैंप में कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों ने स्विमिंग, स्केटिंग, क्रिकेट, बास्केटबाल , टेबिल टेनिस, आर्ट एंड क्राफ्ट, म्यूजिक, डांस आदि सीखा। समापन पर अलवी हसन के निर्देशन में बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा कुशल देव व नेहा शर्मा के निर्देशन में बच्चों ने संस्कृत गीत भी पेश किया।
इस मौके पर समर कैंप को लेकर बच्चों ने अपने अनुभव भी बताए। छात्र आदित्य ने बताया कि अभिनव सर के निर्देशन में स्केटिंग की बारीकियां सीखने का मौका मिला। पृथ्वी देव सिंह ने स्वीमिंग सीखने की चाहत पूरी हुई। क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने वाले अभिषेक ने बताया कि रेहान के निर्देशन में काफी कुछ सीखने को मिला।
कार्यक्रम में चेयरमैन ने कहा कि समर कैंप से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिला है। कहा कि सोमवार से डीपीएस में शाम को स्वीमिंग को एकेडमी संचालित होगी। इनमें विद्यालय के साथ बाहर के बच्चों को भी प्रवेश दिया जाएगा। 15 जून से स्केटिंग, डांस व म्यूजिक की एकेडमी भी संचालित होगी।
इसमें बच्चों को कुशल प्रशिक्षकों के जरिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने समर कैंप में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में शिव भदौरिया भी मौजूद रहीं। संचालन मनोज शर्मा ने किया।