फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग भी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर करेगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन प्रेरणा के तहत बेसिक शिक्षा विभाग भी व्हाट्सएप ग्रुप काम काज शुरू करेगा। इन ग्रुपों में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भी जोड़ा जाएगा जिससे वे सभी गतिविधियों की निगरानी कर सकें। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप में बेसिक शिक्षा विभाग के सभी क्रियाकलाप अपलोड किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी जरूरी सूचनाओं का आदान प्रदान भी किया जाएगा।
ग्रुप के माध्यम से शिक्षकों व अधिकारियों के बीच समन्वय भी बना रहेगा। विभाग के जो भी आदेश आएंगे वह भी ग्रुुप पर डाल दिए जाएंगे ताकि सभी को इन आदेशों की जानकारी बनी रहे।
बीएसए अजय कुमार सिंह ने यह ग्रुप जल्द बनाकर इन पर काम शुरू करने के लिए कहा है। शिक्षा विभाग को हाईटेक बनाने की कवायद पहले से ही शुरू हो गई थी। अब इसे और आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

यह भी कहा गया है कि यदि कोई अच्छा कहीं पर भी किया गया है तो उस केस स्टोरी को भी इस ग्रुप पर साझा किया जा सकता है ताकि अन्य लोग भी इससे प्रेरणा ले सकें।
विज्ञापन

ब्लाक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी इस ग्रुप का संचालन करेंगे। इसके साथ ही बीएसए भी इन ग्रुपों पर पूरी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें