फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराउख चौकी प्रभारी पर 40 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बराउख गांव में किशोरी की आत्महत्या मामले में चौकी प्रभारी पर परिजनों से 40 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। रकम वसूलनेे के लिए मृतका के चाचा को कई घंटे चौकी में बैठाए रखा गया।
विज्ञापन

उन्हें ऑनर किलिंग में जेल भेजने की धमकी दी गई। मृतका के भाई के एसडीएम से शिकायत करने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक इसकी जांच कर रहे हैं।
थाना क्षेत्र के बराउख निवासी राकेश कुमार यादव की 17 साल की बेटी ने 18 जून को पिता की डांट से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर सीधे यमुना नदी ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। भतीजे अभिषेक का आरोप है कि अगले दिन बराउख चौकी प्रभारी ने मृतका के चाचा को चौकी पर बुलाकर बैठा लिया और ऑनर किलिंग में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने चाचा को छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये मांगे थे। बाद में उसने 40 हजार रुपये चौकी प्रभारी को दिए थे। तब उसके चाचा को छोड़ा गया। अभिषेक ने बताया कि इसकी शिकायत उसने एसडीएम भरथना से की तो जांच शुरू हुई।
सीओ भरथना आलोक प्रसाद ने बताया कि बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। बराउख पुलिस चौकी प्रभारी मोहम्मद कामिल ने कहा कि उन्होंने कोई पैसा नहीं लिया। मामले की जांच हो रही है। उसमें सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें