बार एसोसिएशन भरथना का मतदान 31 को
- नामांकन पत्र की बिक्री 17 जुलाई से, मतदान 31 जुलाई को
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। बार एसोसिएशन भरथना के चुनावों की घोषणा कर दी गई है। 31 जुलाई को मतदान कराया जाएगा। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष केके गुप्ता एवं सदस्य सुभाष चंद्र यादव, राघवेंद्र श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र यादव, रामपाल सिंह राठौर ने संयुक्त रूप से बताया कि बार एसोसिएशन भरथना की आगामी एक वर्षीय कार्यकारणी के लिए चुनाव कार्यक्रम तय कर लिया गया है।
निर्धारित किए गए चुनाव कार्यक्रम के तहत दिनांक 17 जुलाई को नामांकन पत्र की बिक्री की जाएगी। जमा 18 जुलाई तक कर सकेंगे। 20 जुलाई को नामांकन पत्र पर आपत्ति की सकेगी। इस सभी प्रक्रिया के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया। 22 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक जमा हुए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
नामांकन वापसी के दो दिन निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक व 24 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे का समय रहेगा। 31 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।