फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांद्रा- गोरखपुर के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली विशेष ट्रेन रुकेगी इटावा

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेल प्रशासन विशेष रेल गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इनमें बांद्रा टर्मिनल से बुधवार को 09073 बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर 21 अप्रैल को और 09067 विशेष गाड़ी बांद्रा टर्मिनल-गोररखपुर रविवार की शाम 7:25 बजे चलेगी। इन दोनों ट्रेनों कोे इटावा में दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है। सप्ताह में दो दिन यह ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन

बांद्रा से अलग-अलग नंबरों से बनकर चलने वाली ट्रेन 09073 और 09067 बुधवार एवं रविवार को तथा 09074 एवं 09068 गोरखपुर से शुक्रवार एवं मंगलवार को रवाना होंगी।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, बडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, आगरा फोर्ट, टूंडला होते हुए गुरुवार को शाम 5:46 बजे इटावा आएगी।
विज्ञापन

दो मिनट रुकने के बाद कानपुर के लिए रवाना हो जाएगी। लखनऊ सिटी, बाराबंकी, बस्ती होते हुए ट्रेन शुक्रवार (23 अप्रैल) को सुबह 6:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में 09074 गोरखपुर- बांद्रा टर्मिनल विशेष गाड़ी शुक्रवार (23 अप्रैल) की शाम 4:10 बजे बांद्रा टर्मिनल के लिए रवाना होगा। यह ट्रेन शनिवार (24 अप्रैल) की सुबह 4:50 बजे इटावा पहुंचेगी। दो मिनट के बाद टूंडला की ओर रवाना हो जाएगी। ट्रेन के बांद्रा टर्मिनल रविवार (25 अप्रैल) को सुबह 5:10 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार ट्रेन 09067 बांद्रा टर्मिनल से गोरखपुर के लिए रविवार को शाम 7:25 बजे रवाना होगी। रास्ते में उपरोक्त स्टेशनों पर रुकते हुए यह ट्रेन सोमवार की शाम 5:46 बजे इटावा आएगी और दो मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन कानपुर की ओर रवाना हो जाएगी।
मंगलवार की सुबह ट्रेन 6:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 09068 ट्रेन गोरखपुर से मंगलवार की शाम 4:10 बजे रवाना होगी। बुधवार की सुबह 4:50 बजे इटावा पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद टूंडला की ओर रवाना हो जाएगी। गुरुवार की सुबह 5:10 बजे ट्रेन बांद्रा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें