फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबा में कटी खांदी, सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न

Tue, 03 Jan 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
अमरसीपुर के पास बंबा में कटी खांदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैफई तहसील क्षेत्र के ग्राम अमरसीपुर में सोमवार रात बंबा में खांदी कटने से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। गेहूं, आलू और लहसुन की फसल से उम्मीद लगाए बैठे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। ये बंबा एक सप्ताह से ओवरफ्लो है। इसके बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।  अमरसीपुर और मिठ्ठनपुर के बीच बहने वाला खजुरा बंबा किसानों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। यहां सीवर लाइन का काम चल रहा है। जिससे जगह-जगह खुदाई हो रही है। इसी में खांदी कटने के कारण करीब 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। किसान हरगोविंद सिंह, नाहर सिंह, गंभीर सिंह, सूबेदार सिंह, महेश सिंह, महिपाल सिंह, रामकेशन, उपेंद्र, रामसेवक, हाकिम सिंह, अवनीश कुमार, संतोष कुमार, बेचेलाल, जयवीर सिंह और वारदेव की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। जबकि इनमें गंभीर सिंह की आलू, लाल बहादुर की लहसुन की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों ने बंबा की खांदी को शीघ्र बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन


वर्जन
सीवर लाइन बिछाने के चलते यदि बंबा कटा है तो वह उसे तत्काल दिखवाकर दुरुस्त करवा देंगे। ऐसा कैसे हुआ इसकी जानकारी भी जाएगी।
यूके गहलोत, महाप्रबंधक, राजकीय निर्माण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें