फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलराम सिंह चौराहे से अंडरब्रिज तक सुंदरीकरण

Wed, 29 Jul 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा से मैनपुरी तक फोर लेन मार्ग का निर्माण तेजी से चल रहा है। शहर में बलराम सिंह चौराहे से अंडरब्रिज तक इस मार्ग के दोनों तरफ इंटरलाकिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही चौराहों पर ट्रैफिक को देखते हुए ब्रेकर भी बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सड़क के सुंदरीकरण के लिए दोनों तरफ साफ-सफाई के साथ पौधे भी लगाए जाएंगे। इसके आगे रोड के बीच में बने डिवाइडर पर प्लांटेशन किया जाएगा। इटावा में पड़ने वाली 23 किलोमीटर सड़क को वर्ल्ड क्लास बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि इटावा आने वालों पर अच्छा इंप्रेशन पड़े।

इटावा से मैनपुरी मार्ग का निर्माण मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्राथमिकता से कराया जा रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री सैफई से लायन सफारी तक इसी मार्ग से गए थे। इस दौरान भी उन्होंने सड़क को सुंदर बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया था।
विज्ञापन


इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कांत ने बताया कि शहर में यह रोड बलराम सिंह चौराहे से लेकर अंडरब्रिज तक पड़ती है। चौराहों पर ब्रेकर बनाए जा रहे हैं।

इसके अलावा रोड के दोनों तरफ बने नाले को लेबल पर करके इंटर लाकिंग कराई जा रही है। इसके अलावा खाली पड़ी जमीन पर पौधे लगाए जाएंगे। बारिश के बाद सड़क पर लाइनिंग और जेब्रा क्रासिंग भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें