फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चौड़ी होगी बाइस ख्वाजा रोड, अगले माह से शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सफारी रोड से शहर को जोड़ने वाले बाइस ख्वाजा रोड चौड़ी की जाएगी। इसके लिए शासन ने साढ़े तीन करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। काम पूरा होने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बाइस ख्वाजा रोड वर्तमान में साढ़े पांच मीटर चौड़ी है। यह रोड शहरवासियों के साथ ही आगरा से ग्वालियर हाईवे पर जाने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस रोड पर सफारी पड़ने की वजह से आवाजाही ज्यादा रहती है। नुमाइश के समय इस सड़क पर वाहनों का दबाव और बढ़ जाता है। ऐसे में काफी समय से इस सड़क को चौड़ा कराने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।
साढ़े तीन करोड़ रुपये से 1.75 किलोमीटर लंबी सड़क को सात मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। अगले महीने फरवरी से काम शुरू होने की उम्मीद है। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिल सकेगी। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति मिल गई है। अगले महीने से काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें