इटावा। सफारी में कुछ माह से बीमार चल रहे बाहुबली की हालत नाजुक है। उसने खाना बिल्कुल छोड़ दिया है। इससे अब सफारी प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को उसने सिर्फ पानी पिया। बाहुबली को बचाने के लिए सफारी प्रबंधन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। आईवीआरआई बरेली तथा मथुरा वेटनरी के विशेषज्ञ भी कई बार बाहुबली की सेहत सुधारने के प्रयास कर चुके हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं मिल सका है। बाहुबली को सफारी के अस्पताल के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सफारी के डायरेक्टर अनिल पटेल ने बताया कि शेर बाहुबली को बेहतर इलाज दिया जा रहा है, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। (संवाद)