जनपद में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए 10 से 24 मार्च तक विशेष अभियान के तहत पात्र लाभार्थियों के नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। लोगों को जागरूक करने के लिए पेंटिंग की जाएगी। पोस्टर लगाए जाएंगे।
इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनएस तोमर ने बताया वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जनपद में अभी तक सिर्फ 17 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड ही बनाए जा सके हैं।
अभी 83 प्रतिशत आयुष्मान बनाए जाने हैं। प्रत्येक आयुष्मान कार्ड बनवाने पर लाभार्थी को 30 रुपये देना पड़ता है। लेकिन, 10 से 24 मार्च तक विशेष अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनाए जाएंगे। जिससे ज्यादा से ज्यादा पात्र लाभार्थी आयुष्मान कार्ड बनवा सकें। (संवाद)