इटावा। सीबीएसई प्रयागराज मंडल की आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता में डीपीएस इटावा ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसे बेस्ट सीबीएसई मैथेमेटिक्स प्रमोशन स्कूल का अवॉर्ड मिला। प्रतियोगिता में इस विद्यालय के आयुष व सिद्धांत अव्वल रहे।
प्रधानाचार्या भावना सिंह ने बताया कि मैथेमेटिक्स प्रतियोगिता में सीबीएसई से जुड़े देश भर के लगभग दो हजार से भी ज्यादा स्कूलों ने प्रतिभाग किया था। इसमे दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा के तीन बच्चों ने फाइनल राउंड में पहुंचकर ऑनलाइन परीक्षा दी थी। प्रतियोगिता में छात्रों का मार्गदर्शन विभागाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा सहित शिक्षक संजय शर्मा, राघवेंद्र कुमार, सौरभ चौहान ने किया।
प्रतियोगिता के दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर प्रत्येक विद्यालय से तीन श्रेष्ठ छात्र चुने गए थे। मेधावियों की सफलता पर स्कूल के चेयरमैन डॉ विवेक यादव, वाइस चेयरमैन डॉ प्रीति यादव, प्रिंसिपल भावना सिंह ने बधाई दी है।