फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा काम करने वालीं आशाओं को सम्मानित किया

Fri, 19 Dec 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नुमाइश पंडाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम करने वाली आशाओं का सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में जिले भर की आशाओं ने सहभागिता की। उद्घाटन सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने किया।
विज्ञापन


सम्मेलन में बेहतर काम करने वाली आशाओं क ो सम्मानित किया गया। महेवा ब्लाक की सुरेखा को प्रथम, ममता कुशवाह को द्वितीय और छाया देवी को तीसरे स्थान के लिए चुना गया।

बसरेहर में मीरा देवी को प्रथम, राजरानी तथा सुमित्रा देवी को द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। सरसईनावर में बीना देवी, प्रथम, सीमा तथा उर्मिला को दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सैफई की पुष्पा देवी को प्रथम तथा ऊषा व रीता देवी को दूसरे तथा तीसरे स्थान के लिए चुना गया।
विज्ञापन


बढ़पुरा में नीलम देवी को प्र्रथम, सियावती तथा राजलता को क्रमश: द्वितीय व तीसरे स्थान के लिए चुना गया। जसवंतनगर से विमलेश को प्रथम तथा प्रवीनलता तथा शशि प्रभा को द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए चुना गया।

भरथना से समुद्री देवी को प्रथम, अलका व सुनीता को द्वितीय तथा तृतीय स्थान मिला। प्रथम स्थान पर रहने वाली आशाओं को 5000, द्वितीय पर 2000 तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली आशाओं क ो 1000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. उदयवीर सिंह भी उपस्थित रहे। आशाआें को पुरस्कार सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने प्रदान किए।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप दीक्षित, डॉ. अनुज यादव, डॉ. हरनाम सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी डॉ. बिंदू सिंह भी उपस्थित रहीं। संचालन डॉ. उमेश भटेले ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें