फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में बैठी महिला के बैग से जेवर हुए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बे से ऑटो में बैठकर इटावा स्थित मायके में एक शादी में शामिल होने जा रही महिला के बैग से चोरों ने जेवर पार कर दिए। इटावा पहुंचने पर महिला बैग देखा तो वह कटा हुआ था। महिला ने मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी है।
विज्ञापन

बकेवर के सुभाष नगर निवासी शशि चौहान पत्नी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह इटावा अपने मायके एक शादी में शामिल होने ऑटो से जा रही थी।
उसके बैग में उसने सोने की चार अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, चांदी की पायल रखी थीं। रास्ते में ऑटो चालक ने बैग उठाकर पीछे बैठी एक महिला को यह कहकर पकड़ा दिया कि सवारियों को बैठने में परेशानी हो रही है।
इटावा पहुंचने पर वह ऑटो से उतरी, तो बैग कटा हुआ था और उसमे रखे जेवर गायब थे। शशि ने चालक से पूछताछ की। इसी बीच वह मौका देखकर ऑटो समेत भाग निकला। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना इटावा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें