फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डिभोली मोड़ के पास खाई में गिरा ऑटो, तीन छात्र गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 22 : सीएचसी राजपुर में भर्ती घायल छात्र। संवाद
विज्ञापन

फोटो 23: हादसे के बाद घटनास्थल पर जला पड़ा ऑटो। संवाद
-हादसे के बाद सीएनजी ऑटो में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। लखना-सिंडौस मार्ग पर रविवार सुबह डिभोली मोड़ के पास सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में नौ सवारियों में बीएससी के एक छात्र और दो छात्राओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि छह अन्य को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। सवारियों के निकलते ही सीएनजी लीक होने के कारण ऑटो में भीषण आग लग गई। दमकल में आग पर काबू पाया। हादसे के कारण छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए।
रविवार सुबह करीब 10 बजे ऑटो नौ सवारियों को लेकर लखना की तरफ जा रहा था। जैसे ही वाहन लखना-सिंडौस मार्ग पर स्थित क्रिकेट स्टेडियम के पास डिभौली मोड़ पर पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे खाई में जा गिरा। गाड़ी पलटते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सभी घायलों को बाहर सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया। घायलों में नीतेश भदौरिया (22) निवासी पंचनद रोड, हनुमंतपुरा चौराहा, माधवी कुशवाह (21) निवासी सहसों और सोनम चौहान (21) निवासी कस्बा चकरनगर शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक, हादसे में नीतेश भदौरिया का बायां पैर टूट गया है, जबकि दोनों छात्राओं की हालत भी गंभीर बनी हुई है। अन्य छह सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो में सीएनजी किट लगी हुई थी। खाई में पलटने के बाद गैस का रिसाव शुरू हुआ और कुछ ही मिनटों में गाड़ी ने आग पकड़ ली।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक ऑटो पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया कि खाई में पलटने के कारण ऑटो में शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव से आग लग गई थी, जिससे वाहन पूरी तरह जल गया है। घायल छात्र-छात्राओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बीएससी का पेपर देने जा रहे थे छात्र, छूटा पेपर
ऑटो में सवार नौ यात्रियों में से पांच छात्र थे। ये सभी महेवा स्थित हरिश्चंद डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की हिंदी की अंतिम परीक्षा देने जा रहे थे। इस दर्दनाक हादसे के कारण सभी पांचों छात्रों का पेपर छूट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें