फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ईकरी-उग्गरपुरा मार्ग पर ऑटो-बाइक की भिड़ंत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। नवादा सड़क पर ईकरी-उग्गरपुरा मार्ग पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। ऑटो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। यूपी-112 और थाना लवेदी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


बहादुरपुर गांव के कुछ लोग ऑटो से नौकरी पर जा रहे थे। ऑटो में एक महिला सहित पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में प्रदीप, पप्पू, मालती और प्रमोद घायल हुए। इनमें से दो लोगों को अपेक्षाकृत अधिक चोटें आईं। घायल प्रदीप ने बताया कि वे सभी काम पर जाने के लिए निकले थे। हादसे के बाद ऑटो और बाइक सवारों के बीच कहासुनी व मारपीट भी हुई। राहगीरों के अनुसार, दुर्घटना के बाद दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए।
उग्गरपुर के ग्रामीणों राजू, विमल और रिंटू अवस्थी ने सड़क की खराब स्थिति पर चिंता जताई। उनका कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के कारण कई जगह सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। गिट्टी बिखरी होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है और हादसे होते रहते हैं। एसओ अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें