फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचा ऑटो चालक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की सुबह ऑटो चालक परिजनों से नाराज होकर जान देने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचा। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवक को शांत कर घर भेज दिया।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह साढ़े 10 बजे बकेवर थाना क्षेत्र निवासी ऑटो चालक योगेश कठेरिया परिजनों से किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। इसी बीच वह भरथना रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गया और रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ने लगा। युवक की हरकत का पता चलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ट्रैक से हटाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक शांत हुआ, जिसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई। जीआरपी पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पूछताछ में सामने आया कि वह घरेलू बातों को लेकर परेशान चल रहा था। पुलिस ने युवक को समझाकर शांत कराया और वापस उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें