फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया के मनोज ने जीती झंडा कुश्ती

Mon, 30 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीहड़ी क्षेत्र के गांव पिपरौली गढ़िया स्थित मां सत्याऊ देवी मंदिर पर रविवार को दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में हुई विभिन्न कुश्तियों की शुरुआत अलग-अलग राजनैतिक दलों से जुड़े नेताओं ने की।
विज्ञापन


दंगल की शुरुआत में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा व मनीष यादव पतरे ने फीता काटा तो सपा नेता रामनरेश यादव मिनी ने भी फीता काटकर पहलवानों का हाथ मिलवाकर परिचय कराया। कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह तोमर ने भी पहलवानों का हाथ आपस में मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत कराई।

दंगल में आगरा, इलाहाबाद, कानपुर, भिंड, जालौन सहित आसपास के जिलों से आए पहलवानों ने प्रतिभाग किया। झंडी कुश्ती में मनोज भदेख जालौन को मनोज भदौरिया क्योटरा औरैया ने हराकर अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


मनोज औरैया ने अमित उन्नाव को, रामतेज प्रेमपुरा ने ज्ञान सिंह खोड़न, महाराज सिहं जालौन ने राजू कानपुर, संजय फतेेहगढ़ ने छोटू मथुरा, अशोक बहर्रायपुरा को बौरा सिकंदरा ने, कल्लू कालापाथर को विकास बिंडवा कला, श्रीकृष्ण पिपरौली गढ़िया को सोनू बिंडवा कला, धर्मेंद्र इलाहाबाद को वीरू बनारस ने हराया।

इस मौके पर विधायक सुखदेवी वर्मा, ब्लाक प्रमुख महिपाल सिंह यादव, रामनरेश विश्वकर्मा, राजेश सिंह अध्यक्ष जिला लोहिया वाहिनी, सपा नेता मुकेश उर्फ पप्पू तिवारी, नरेंद्र सिंह परिहार, चरन सिंह राजावत, बबलू प्रधान पाली, नरेंद्र सिंह बंसरी, किशन सिंह संड़ौस, अरूण सिंह उर्फ  लला, एसएस परिहार राष्ट्रीय लोकदल के अलावा भारी संख्या में दंगल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


समापन अवसर पर उपस्थित रामनेरश यादव मिनी ने पहलवानों को नकद पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन बृजनंदन सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें