फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

344 परीक्षार्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Sun, 22 Nov 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अमर उजाला नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2015 रविवार को सेविन हिल्स विद्यालय में संपन्न हुई। परीक्षा में 344 परीक्षार्थियों ने प्रतिभागिता की। परीक्षा में इटावा व औरैया के साथ आसपास के छात्र -छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को सेविन हिल्स विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र यादव की देखरेख में हुई। परीक्षा में कक्षा नौ व 10 के 111 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 226 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहंीं परीक्षा कक्षा 11 व 12 के 233 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए आन लाइन पंजीकरण कराया था। इस प्रकार से इटावा व औरैया के 344 छात्र- छात्राओं ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लिया।

विद्यालय में नकल विहीन परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के लिए केंद्र पर 14 कक्षों में परीक्षार्थियों को बैठाया गया था। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के समय 10 बजे प्रवेश दिया गया। इस दौरान गेट पर तैनात शिक्षकों ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जांच कर ही उन्हें अंदर जाने दिया। परीक्षा के दौरान प्रधानाचार्य कैलाश यादव लगातार निरीक्षण कर परीक्षार्थियों पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन


परीक्षा को संपन्न कराने में विद्यालय के शिक्षक खुशी टंडन, रामवरन यादव, कुलदीप कुमार, अमित यादव, अमित कुमार, राहुल त्रिपाठी, मोनिका, इंद्रेश, नेहा तिवारी, रूपेंद्र, पिंकी, प्रवीन, एरिना, विग्रेश आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें