थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा जसवंतनगर से सटे एक गांव में सोमवार सुबह सरसों की चक्की पर तेल लेने गई 10 वर्षीय बालिका के साथ चक्की पर बैठे युवक ने छेड़खानी की और उसको गोदाम में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
बालिका के चिल्लाने पर पास के लोगों ने उसे युवक के चंगुल से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। इस बीच आरोपी किसी तरह मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सोमवार की सुबह साढ़े 8 बजे एक बालिका एक चक्की से सरसों का तेल लेने गई थी। एक्सपेलर व चक्की की दुकान पर बैठा युवक उस बालिका के साथ छेड़खानी करने लगा।
इतना ही नहीं, युवक उस बालिका को खींचकर गोदाम में ले गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर बालिका चीखी चिल्लाई तो आसपास के लोग व निकल रहे राहगीर दौड़े आए और बालिका को युवक के कब्जे से छुड़ाया।
इधर मौका पाकर युवक भाग निकला। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी।