फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: साइड न देने पर किया हमला, वाहन में तोड़फोड़

Thu, 13 Apr 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। गांव बुलाकीपुरा के पास इटावा- बरेली हाईवे पर वाहन को साइड न देने पर विवाद हो गया। दबंगों ने मारपीट कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

हाईवे पर सड़क निर्माण कार्य होने की वजह से कंपनी का बेस कैंप स्थित है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे कंपनी के इंजीनियर निर्माण कार्य देखकर वाहन से बेस कैंप जा रहे थे।
बुलाकीपुरा मोड़ के पास सड़क पर खड़ी डीसीएम के साइड न देने और टक्कर लगने पर विवाद हो गया। इस पर कहासुनी के बाद मारपीट तक हुई। कंपनी के कर्मचारियों का आरोप है कि डीसीएम का चालक अपने साथ दस से बारह लोगों को लेकर आया और बेस कैंप में घुसकर डीसीएम में टक्कर मारने वाली गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए।
विज्ञापन

कर्मचारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बेस कैंप की ओर आते समय बीच सड़क पर डीसीएम खड़ी थी। गाड़ी निकालते समय हल्की सी टक्कर होने पर मामला बिगड़ गया। उन्होंने कहा कि गाड़ी का जो नुकसान हुआ है उसे सही करा देंगे। लेकिन दबंग मारपीट करने के बाद पीछा करते हुए कैंप में घुस आए और टक्कर मारने वाली गाड़ी में तोड़फोड़ और मारपीट की।
जानकारी मिलने पर बसरेहर थाना के एसआई अरविंद पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। कहा कि घटना में जो लोग भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सात लोगो के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई
भरथना। कस्बा चौकी इंचार्ज मोहनवीर ने बताया कि कस्बा के मोहल्ला महावीर नगर निवासी दो सगे भाई सोनू व लल्ली के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। वहीं नगला हरवंश के पुष्पेंद्र, अंकुर यादव, मोहल्ला यादव नगर के विपिन व थाना बकेवर के कुंदनपुर गांव के रवींद्र के खिलाफ वाद विवाद करने शांतिभंग की कार्रवाई की गई। एसआई अरिमर्दन सिंह ने बताया कि नगला अहिरानी गांव निवासी रवि के खिलाफ वाद विवाद करने पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें