फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लटका मिला गर्भवती का शव, दहेज हत्या का आरोप

Wed, 12 Apr 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। मोहल्ला अहीर टोला में चार माह की गर्भवती का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला है। मृतका की मां ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव जनकपुर निवासी रॉक्सी यादव (25) का विवाह अप्रैल 2018 में अहीरटोला निवासी युवक के साथ हुआ था। उसके डेढ़ साल की पुत्री है। रॉक्सी सास-ससुर, जेठ, जिठानी और पति के साथ रहती थी। मंगलवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने जाकर देखा। उसका शव लटका देखकर उनके होश उड़ गए।
सूचना पर मायके वाले घर पहुंचे। मां शांति देवी ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कहा कि दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या की गई है। सोमवार रात रॉक्सी ने फोन पर बात की थी। उसने उत्पीड़न की बात कही थी। क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान ने बताया है कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या का मामला स्पष्ट होगा। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें