फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एथलेटिक्स व हैंडबाल का ट्रायल 23 से

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से एथलेटिक्स और हैंडबाल खेलों के लिए ट्रायल 23 व 24 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल सुबह आठ बजे से शुरू होंगे। इसमें 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए पूर्व आवेदन की आवश्यकता नहीं है। खिलाड़ियों का पंजीकरण चयन परीक्षण के दिन ही मौके पर किया जाएगा। पंजीकरण के समय जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल संबंधी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र तथा शैक्षिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था स्वयं अभ्यर्थियों को करनी होगी। यह चयन प्रक्रिया उन खिलाड़ियों के लिए अवसर है, जो खेलों में उच्च स्तर तक पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि व समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें