फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलशयात्रा से वसंत महोत्सव शुरू

Sat, 17 Jan 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर के सिद्धपीठ खटखटा बाबा में वसंत महोत्सव का हवन पूजन के साथ शुक्रवार सुबह शुभारंभ हो गया। इसी के साथ श्रीमद्भागवत कथा भी प्रारंभ हो गई। कथा से पूर्व कस्बे में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


सुबह खटखटा बाबा की कुटी परिसर में स्थित यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन-पूजन यज्ञाचार्य श्रीप्रकाश शास्त्री के निर्देशन में प्रारंभ हुआ। बेदी पर बैठे श्रद्धालुओं ने हवन सामग्री अग्नि को समर्पित करते हुए लोगों के कल्याण की कामना की।

परिसर में एकत्र हुईं महिलाओं ने समीप स्थित चंद्रकूप नाम के कुएं से कलशों में जल भरा और कलश यात्रा निकाली। बैंडबाजों के साथ एक घुड़सवार धर्मध्वजा लेकर आगे-आगे चल रहा था। इसके बाद कथा परीक्षित पत्नी के साथ सिर पर श्रीमद्भागवत ग्रंथ लेकर चल रहे थे। अंत में एक रथ पर सवार होकर कथा वाचक मनमोहन गोस्वामी (वृंदावन) चल रहे थे।
विज्ञापन


नगर का भ्रमण करने के बाद कलशयात्रा वापस खटखटा बाबा कुटी परिसर में पहुंची और वहां उसका समापन हुआ। महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को सुबह से लेकर देर शाम तक खटखटा बाबा की मूर्ति के समक्ष मत्था टेकने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दूर से श्रद्धालु पूरे दिन यहां पूजा अर्चना को आते रहे।

इन कार्यों में महंत श्रीमोहन बाबा, राकेश माथुर, अशेाक भट्टा वाले, शारदा प्रसाद ठेकेदार, दयाशंकर गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, सोनू गुप्ता, मनीष गुप्ता, सत्ते कुशवाह, अशोक यादव, प्यारे यादव, बिल्लू यादव, विशेष गुप्ता, पंकज पुरवार, दिनेश चौरसिया, सुरेश चौरसिया, लक्ष्मीकांत चौरसिया, हरीबाबू, अनूप वर्मा, राजीव माथुर, सचिन चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें