सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जिले की टॉप टेन सूची में परचम लहराया। इस स्कूल के आस्था और निमाई ने जिला टॉप किया। जबकि रीना और आयुष को दूसरा स्थान मिला। वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस विद्यालय की श्रंगारिका गुप्ता ने जिले में दूसरा स्थान पाया। जिले की टॉप टेन सूची में सुदिति ग्लोबल एकेडमी, ज्ञानस्थली एकेडमी, नारायण कालेज साइंस एंड आर्ट्स तथा होली प्वाइंट एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भी स्थान बनाया है। वहीं टॉपर देने वाले विद्यालय सेंट मेरी इंटर कालेज के छात्र छात्राएं इस बार चौथे स्थान से शुरुआत कर सके हैं।
सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शनिवार पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से ऑनलाइन आना शुरू हुआ। परीक्षाफल देखते ही सफल छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल की आस्था त्रिपाठी और निमाई अग्रवाल ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। जबकि इस विद्यालय की रीना और आयुष ने 95.6 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान पाया। वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल की श्रंगारिका गुप्ता 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरे स्थान पर रहंी। संत विवेकानंद की शिवानी सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया।
परीक्षाफल में सुदिति ग्लोबल एकेडमी के अक्षय दीक्षित, सेंट मेरी इंटर कालेज की छात्रा सौम्या बंसल तथा भव्य जेसवानी तथा नारायण कालेज की नेहा ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में चौथा स्थान पाया। डीपीएस के विवेक कुमार 94.4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। इसके अलावा संत विवेकानंद के शिवम कुमार यादव ने 94.2 प्रतिशत, सेंट मेरी इंटर कालेज की सुनिधि तिवारी ने 94 प्रतिशत, दिव्यांशी ने 93.8, हारुन अब्दुला ने 93.8, शिवी श्रीवास्तव ने 93.6, ज्ञानस्थली एकेडमी के प्रतीक गुप्ता ने 93.6 व नितिश राठौर ने 93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉप टेन सूची में स्थान पाया।