फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया के सबसे लंबे साइकिल ट्रैक का शुभारंभ आज

Fri, 25 Nov 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
इटावा स्थित लायन सफारी जहां से यूपी ग्रीनपाथ शुरू होता है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 इटावा से आगरा तक बीहड़ी क्षेत्र के बीच 130 करोड़ की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे साइकिल ट्रैक उत्तर प्रदेश ग्रीनपाथ का शुभारंभ लायन सफारी के पास 26 नवंबर (शनिवार) को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्र और दुर्गा प्रसाद यादव करेंगे। इस मौके पर 4 देशों और देश के 12 राज्यों के 150 साइकिल यात्री आगरा की ओर रवाना होंगे। 207 किमी लंबा ये ट्रैक ईको टूरिज्म को बढ़वा देने के उद्देश्य से बनाया गया है। ये सीएम अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन

इटावा, प्रतापनेर, कचौरा होकर साइकिल ट्रैक आगरा के जरार पक्षी विहार होते हुए वाह फतेहाबाद के रास्ते आगरा से मिलेगा। ट्रैक पर इटावा जिले के 92 गांव पड़ेंगे। जिले में इसकी लंबाई 40 किलोमीटर है। इसमें हरचंदपुर मोड़, पिलुआ मंदिर, देवीपुरा, कचौरा रोड़, सिरहौल, प्रावि सलेमपुर, ब्रह्माणी देवी मंदिर, सरामई, खांदिया ब्रिज तक कुल 8 प्वाइंट बनाए गए हैं। प्राकृतिक मनोरम दृश्य, ऊंची-ऊंची पहाड़ियों के बीच से साइकलिंग करके गुजरना रोमांच से भरा होगा। इस ट्रैक के निर्माण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। शनिवार को स्वीडन, यूएसए, जर्मनी, बंगलादेश और भारत के 12 राज्यों के लगभग 150 साइकलिस्ट इसमें भाग लेंगे। 250 स्कूली बच्चे भी उनके पीछे चलेंगे। यात्री 26 को ही जरार पहुंचेंगे। 27 को आगरा पहुंचने पर यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें