फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: धान की आवक बढ़ने के साथ ही लगने लगा जाम

Sat, 14 Oct 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। मंडी में धान की आवक बढ़ने के साथ ही सड़कोंं पर जाम की स्थिति बनने लगी है। इससे राहगीरों समेत स्कूली वाहनों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जिम्मेदार जल्द ही समस्या का समाधान कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जिले मेें भरथना धान मंडी में बड़ी संख्या में किसान धान लेकर आते है। अक्तूबर से शुरू होकर धान की खरीद दिसंबर तक चलती रहती है। अभी अगैती धान की फसल की कटाई शुरू हुई है और जाम लगने लगा है। अगले सप्ताह से धान की फसल की कटाई भी गति पकड़ लेगी तो राहगीरों को इस मार्ग से निकलना दूभर हो जाएगा। ऊसराहार मार्ग से बिधूना मार्ग को जोड़ने वाली 1400 मीटर लंबा यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है। धान की कटाई शुरू होते ही मार्ग पर ट्रैफिक बढ़ जाता है। मंडी में सुबह से ही ट्रैक्टर और ट्रकाें की लाइनें लग जाती है, जो दिन भर रहती है। एसडीएम कुमार सत्यमजीत ने बताया कि धान की आवक बढ़ने से जाम की स्थिति बनने लगी है। इसके समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा।
लोगों की बात
रमेशचंद्र यादव का कहना है कि मंडी में धान की आवक होने से धान से लदे व खाली ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहन सुबह से ही मुख्य मार्ग पर आढ़े-तिरछे खड़े हो जाते है। इनसे आवागमन में दिक्कतें होती है। डॉ. अनिल यादव ने बताया कि सड़क पहले ही जीर्णशीर्ण अवस्था में है। जगह-जगह गड्ढे हैं। मंडी गेट के बाहर सुबह से कई घंटों तक धान लदे वाहनों की कतारें लग जाती हओदो। स्कूल वाहन व मोहल्ला निवासियों को पूरे तीन महीने परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें