फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अंधविश्वास से बाहर निकालने में आर्य समाज ने निभाई अहम भूमिका

Thu, 19 Nov 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बे में स्थित आर्य समाज का 109वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को यज्ञ, भजन और उपदेश कार्यक्रम के साथ हुआ। वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां दीं। उन्होंने सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

मुख्य आमंत्रित विद्वान आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री महोपदेशक आगरा ने उपदेश दिया। उन्होंने बताया कि आर्य समाज ने समाज को अंधविश्वास, कुरीतियों और रूढ़िवादी परंपराओं से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई है। महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों और वेदों के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना आर्य समाज का उद्देश्य है।
आचार्या अमृता आर्या भजनोपदेशिका दिल्ली ने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। केशव मुनि, जगत मुनि और श्रीकृष्ण आर्य वैदिक पुरोहित भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। आर्य समाज के अध्यक्ष देवेश त्रिपाठी सहित कई पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें