फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बसरेहर सहकारी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए अरविंद

Sat, 01 Apr 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर/बकेवर। सहकारी संघ के चुनाव में पूर्व गन्ना मंत्री रामसेवक यादव गंगापुर के बड़े पुत्र अरविंद यादव उर्फ फेरु बसरेहर सहकारी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उन्हें क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन

वहीं लखना सहकारी संघ में महेश सिंह चौहान और बकेवर में गोपाल मोहन शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी प्रकार उरेंग संघ पर रविंद्र गुप्ता, चंद्रपुरा संघ पर ददोरा से अशोक शुक्ला, जयमलपुर से राजेंद्र त्रिपाठी निर्वाचित हुए। राइन सहकारी संघ के चुनाव में अजय यादव निर्विरोध चुने गए। महेवा सहकारी संघ पर सपा समर्थित राजीव चौधरी निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। भाजपा समर्थित केहरि सिंह ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। सहकारी संघ निवाड़ीकला में सपा का दबदबा रहा। यहां पूर्व प्रधान राजवीर सिंह यादव निर्विरोध अध्यक्ष बने। (संवाद)

जसवंतनगर में रामगोपाल बने अध्यक्ष
जसवंतनगर/ताखा। सहकारी संघ जसवंतनगर के चुनाव में रामगोपाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। ऊसराहार व ताखा में निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी भगवान दास व विवेक यादव ने शुरू कराई। ऊसराहार सहकारी संघ से नाथूराम अध्यक्ष व महेश चंद उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं ताखा संघ से रामवीर यादव अध्यक्ष, जागेश्वर दयाल शाक्य उपाध्यक्ष चुने गए। भरथना में विनोद यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें