फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंताक्षरी में अर्चना मेमोरियल का क्लीन स्वीप

Thu, 17 Dec 2015 12:01 AM IST
इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिशु वर्ग की प्रतियोगिता में अर्चना मेमोरियल ने प्रथम, सनातनधर्म सरस्वती विद्यापीठ ने द्वितीय व थियोसोफिकल इंटर कालेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमवीएम सेेकेंड्री स्कूल को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में अर्चना मेमोरियल ने प्रथम, थियोसोफिकल ने द्वितीय व अर्चना मेमोरियल ने ही तृतीय स्थान प्राप्त किया, सांत्वना पुरस्कार सेंटमेरी इंटर कालेज को मिला। मध्यम वर्ग की प्रतियोगिता में भी अर्चना मेमोरियल ने प्रथम, थियोसोफिकल इंटर कालेज ने द्वितीय, पुलिस मार्डन पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सांत्वना पुरस्कार पुलिस मार्डन स्कूल को मिला। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह व प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक वीरेंद्र सिंह चौहान ने दीप जलाकर किया। निर्णायक की भूमिका प्रेमबाबू प्रेम, बृजानंद शर्मा, सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने निभाई।
विज्ञापन


इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य गुरुमुख सिंह अरोड़ा, विजय नारायण सिंघल, अवधेश सिंह, राम जीवन यादव, विवेक तिवारी, राम विलास यादव, राजेश जादौन, संजू शंखवार, कुछ चतुर्वेदी व प्रदीप मिश्रा मौजूद रहे। संयोजक जगदीश प्रसाद सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें