बकेवर। बकेवर महोत्सव के शुभारंभ पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बिरारी की टीम ने बकेवर को 12 प्वाइंट से हराया। इटावा ने अछल्दा को आठ प्वाइंट से हरा दिया।
बकेवर की टीम के अर्जुन शर्मा, आमिर, जाहिद, नीरज, आकाश, अतुल और शमशाद ने पूरा जोर लगाया लेकिन बिरारी के सूर्यांश, अर्पित, आमिर, अंश और शनि उन पर भारी पड़े। इटावा और अछल्दा का मैच भी रोमांचक रहा।
कबड्डी मैच का शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक ने कहा कि कबड्डी गांव, गली का खेल है।
महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे, मोनू उपाध्याय, अरुण कुमार, अनुज अवस्थी, सभासद पुरुषोत्तम मिश्रा, शिवांग त्रिपाठी, दीपू दुबे, योगेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। मैच रेफरी ज्वाला कठेरिया व अन्नू शर्मा रहे। संचालन अनुज अवस्थी ने किया।