फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशुल ने 99 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Wed, 30 May 2018 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विकास कार्यों का लोकार्पण करते जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा। जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव ने बुधवार को जिला पंचायत के सभागार में 15 करोड़ की लागत से बनने वाले 99 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें संपर्क मार्ग, नाला और पुलिया का निर्माण शामिल है।

विज्ञापन

निर्माण कार्य चतुर्थ वित्त राज्य आयोग 2017-18 में प्राप्त शासकीय अनुदान से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 15 करोड़ की लागत से कुल 99 विकास कार्य कराए गए थे। श्री यादव ने जिला पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में इन विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, भरथना ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र बाबू, दिलीप यादव, अरविंद यादव, डा. सुरेन्द्र सिंह बघेल, अजय यादव, रामवीर सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इन विकास कार्यों का ऐसे मौके पर लोकार्पण किया है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इटावा आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। मुख्यमंत्री का पहली जून को इटावा आगमन का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें