फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्वाइन फ्लू की चपेट में एक और बच्चा आया, अब तीन संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। अब तक कुल तीन मरीज संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें एक नया बच्चा भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए पांच हजार एंटीजन किट की मांग की थी।
विज्ञापन

इस मांग के सापेक्ष जिले को दो हजार एंटीजन किट उपलब्ध कराई गई हैं। इन किटों से जिला अस्पताल और सभी सीएचसी-पीएचसी पर स्वाइन फ्लू की जांच शुरू हो सकेगी। डिप्टी सीएमओ व जिला सर्विलांस अधिकारी बलराज सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुखार, गले में संक्रमण या सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण मिलने पर जांच की जाएगी। यदि मरीज पॉजिटिव आता है, तो उसे सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय भेजा जाएगा। वहां पुष्टि होने पर डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चलेगा। बाकी एंटीजन किट भी जल्द ही उपलब्ध हो जाएंगी।
सैफई के नगला सेवा गांव में छह वर्षीय बालक में तेज बुखार और गले के संक्रमण के लक्षण पाए गए। परिजनों द्वारा सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की ओपीडी में दिखाने पर जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने बालक के परिजनों और आसपास के लोगों की पड़ताल कर सावधानी बरतने की सलाह दी। संक्रमित मरीज को आइसोलेट कर निगरानी में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें