फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने खाया जहर

Sun, 28 May 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
- मां और चाचा ने तहरीर में छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर जहर खाने की बात कही
विज्ञापन

- पुलिस जांच में परिजनों की पिटाई की बात सामने आई

संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। गांव की किशोरी ने शनिवार सुबह जहर खाकर जाने देने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की जांच में परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

गांव की महिला ने बताया कि शिकायत पर शुक्रवार शाम बेटी को डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर बेटी घर में रखे कीटनाशक का सेवन करके बेटी ने जान देने का प्रया किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। एसओ बेचेन कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि गांव की एक महिला ने किशोरी के घर झूठी शिकायत कर दी थी कि वह किसी लड़के से बात कर रही है। इसको लेकर किशोरी की मां ने उसे पीट दिया। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने कीटनाशक का सेवन किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें