फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खेलते समय छत से गिरने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। क्षेत्र के पाली खुर्द गांव में घर की छत पर खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम छत से नीचे गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सोमवार की शाम करीब पांच बजे संजीव कुमार यादव का इकलौता बेटा ओम यादव घर की छत पर खेल रहा था। खेल-खेल में संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गया। गिरते ही मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल बच्चे को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें